महिला समृद्धि योजना: महिलाओं को मिलेंगे ₹2500? आ गई बहुत बड़ी खबर

By Binod Sahu

Published On:

Follow Us

लाखों महिलाओं का इंतजार होने जा रहा है खत्म। सीएम रेखा ने किया बड़ा ऐलान। लाखों महिलाओं को जिस फैसले का बेसब्री से इंतजार था अब वो जमीन पर उतरने वाला है।

जी हां, दिल्ली की लाखों महिलाएं जिन ₹2500 का इंतजार कर रही थी, अब उसे लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है। महिला समृद्धि योजना से मिलने वाले ₹2500 कब खाते में आएंगे, उसका अब सिग्नल मिल गया है। लाखों महिलाओं के खाते में ₹2500 ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पर काम शुरू हो गया है।

क्या है वह सिग्नल जिसने ₹2500 मिलने वाले फैसले पर मोहर लगा दी है और कैसे मिलेंगे महिलाओं को ₹2500? आइए सब जानते हैं। दरअसल कुछ दिन पहले ही दिल्ली में बीजेपी सरकार को बने 100 दिन पूरे हुए। जिसके बाद से ही विपक्ष लगातार बीजेपी पर हमलावर दिख रहा है और यह सवाल कर रहा है कि आखिर बीजेपी ₹2500 देने का वादा कब पूरा करेगी।

लेकिन अब विपक्ष के इन तमाम सवालों पर सीएम रेखा ने तगड़ा जवाब दे दिया है। सीएम रेखा ने खुद बताया कि कब से शुरू होगी महिला समृद्धि योजना। जानकारी के मुताबिक मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है।

इस बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि महिला समृद्धि योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल बनाया जा रहा है जिसे जल्द ही शुरू किया जा सकता है जिस पर जाकर राज्य की लाखों महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

रेखा गुप्ता ने बताया कि फिलहाल इसमें कुछ महीनों का समय लग सकता है। आपको बता दें कि किस तारीख से यह योजना का पोर्टल शुरू होगा इस पर अभी फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है और फिलहाल दिल्ली की महिलाओं को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

महिला समृद्धि योजना

महिला समृद्धि योजना में कौन-कौन अप्लाई कर सकता है?

  • महिला का दिल्ली की स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • पारिवारिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • वर्तमान या पूर्व में सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • उस महिला को पेंशन या अन्य सरकारी लाभ नहीं प्राप्त होना चाहिए।

अब देखना यह होगा कि इस योजना का रजिस्ट्रेशन पोर्टल कब तैयार होता है और महिलाओं के खाते में ₹2500 कब आते हैं। लेकिन इतना तो साफ है कि सीएम रेखा ने इस योजना पर जिस तरह से अपना रिएक्शन दिया है, उससे यह साफ है कि जल्द ही लाखों महिलाओं को बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

मैं बिनोद साहू एक पैशनेट हिंदी ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट हूं। मेरा मुख्य फोकस न्यूज़, सरकारी योजनाएं, टेक्नोलॉजी और ऐप रिव्यू से जुड़ी जानकारी को सरल और प्रभावशाली ढंग से हिंदी में लोगों तक पहुँचाना है। Any information about me content us :- newtaqat@gmail.com

Leave a Comment

WhatsApp